चंदवा में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस, खेल स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह

चंदवा।चंदवा प्रखंड मुख्यालय सहित चंदवा के विभिन्न क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निर्धारित समय पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रखंड परिसर में प्रमुख मनीषा उरांव ने झंडोत्तोलन किया, वहीं खेल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बीडीओ चंदन प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद, थाना प्रभारी रणधीर कुमार, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, पंसस नीलम देवी, रामयश पाठक,अंकित तिवारी, मुखिया रंजीत उरांव, निर्मल भारती समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का सफल संचालन आदर्श रविराज ने किया। वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा मार्च पास देश भक्ति गाने पर नृत्य, नाटक भाषण और कई कर्तव्य स्कूली बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया नाटक क्रिएटिव अकादमी के बच्चों द्वारा बच्चे आज कैसे मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया पर ज्यादा समय दे रहे हैं इसके बारे में बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया गया और इन बच्चों के द्वारा पहली बार चंदवा प्लस टू हाई स्कूल के खेल स्टेडियम में कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिला साथ ही साथ कई स्कूलों ने भी अपने प्रदर्शन को दिखाने का काम किया जिसमें प्लस टू हाई स्कूल बालिका उच्च विद्यालय राजकीय मध्य विद्यालय राजकीय बालिका मध्य विद्यालय कस्तूरबा स्कूल की बच्चियों और ग्रीनफील्ड अकैडमी के बच्चे तथा बच्चियों परेड में शामिल होकर लोगों को अपने परेड के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहन अंदाज में अपने प्रस्तुति दिए ऐसा देखा मंच पर मंचासीन अतिथि गण शिक्षक गण और चंदवा की तमाम लोगों ने बच्चों के कर्तव्य पर सराहना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *