चंदवा थाना परिसर में शाम चार बजे होली महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई है
चंदवा। चंदवा के थाना परिसर में आज शाम 4:00 बजे थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में होली महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आहट की गई है जिसमें थाना प्रभारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि शांति समिति की बैठक में चंदवा के तमाम राजनीतिक दल प्रबुद्ध नागरिक चरण समाजसेवी गाना मीडिया बंधु गण और जो भी समाज के अग्रणी लोग हैं वह सभी लोग शाम 4:00 बजे थाना परिसर में आए और होली महापर्व की शांति व्यवस्था को लेकर अपना विचार व्यक्त करें जिससे स्थानीय प्रशासन को होली महापर्व को लेकर शांति व्यवस्था बहाल करने में अपना सहयोग तथा सुझाव प्रकट करें इस बैठक में प्रखंड के सभी प्रशासन के लोग उपस्थित रहेंगे।









