चंदवा के महावीर मंडल कंचन नगरी में रामनवमी पूजा के अवसर पर श्री राम कथा करने को लेकर निर्णय लिया गया

चंदवा। चंदवा महावीर मंडल कंचन नगरी में शुक्रवार की संध्या में एक बैठकआयोजित की गई। बैठक में आगामी रामनवमी पूजा को और भव्य बनाते हुए। रामनवमी पर निर्माणाधीन मंदिर प्रांगण में राम कथा का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। यह श्री राम कथा वाराणसी के कथा वाचक गणेश जी महाराज के द्वारा कराया जाएगा। जो दिनांक 19 3.2026 दिन गुरूवार को सुबह कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी। जो 25 3.2026 तक राम कथा चलेगी एवं 26 3.26 को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम महावीर मंडल के सक्रिय सदस्य शिवकुमार केसरी के द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव रामवृक्ष चौधरी प्रभास गुप्ता शिव केसरी रंजन चौधरी उमेश शाह दुलारचंद बैठा उदय केसरी मंटू केसरी राजकुमार अग्रवाल प्रमोद चौधरी सुरेंद्र कुमार मनोज कुमार नीरज शर्मा राहुल कुमार कृपाचार्य सिंह रिंकू कुमार राजन पांडे शेखर कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *