घाटशिला महाविद्यालय में मनी बाबा साहेब की पुण्यतिथि।
आज बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर घाटशिला महाविद्यालय में एक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रम परिचिती डॉ दिलचंद राम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ संदीप चंद्रा ने किया। सर्वप्रथम सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। डॉ दिलचंद राम ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाबा साहब का योगदान पूरा देश कभी नहीं भूलेगा। एक सशक्त और प्रज्ञावान समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाकर ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
डॉ एस पी सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज यदि भारत देश प्रगति के राह पे तीव्र गति से आगे बढ़ रहा तो इसने डॉ भीमराव अम्बेडकर का सबसे बड़ा योगदान है।
प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि डॉ आंबेडकर ने एक सशक्त और प्रज्ञावान राष्ट्र का सपना देखा तो जो आज पूरा होता हुआ दिख रहा।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ संदीप चंद्रा, डॉ महेश्वर प्रमाणिक, प्रो सोमा सिंह, डॉ कुमार विशाल, प्रो पूंजीशा बेदिया, प्रो राम विनय कुमार श्याम, शंकर महाली, मल्लिका शर्मा, डॉ चिरंतन महतो, मानिक मार्दी, प्रो मुकेश सिंह, हीरालाल शीट, दीपक टोप्पो, बबलू महली आदि लोग उपस्थित रहे।










