घाटशिला के ईशान को बेहतरीन प्रस्तुति पर गूँज महोत्सव में मिला इनाम
चाकुलिया के गूंज महोत्सव में सारेगामापा म्यूजिक प्रतियोगिता आयोजित हुआ। म्यूजिक प्रतियोगिता में मऊभंडार के ईशान छेत्री सेकेंड रनर अप रहे। विधायक समीर महंती ने ईशान छेत्री को नकद तथा अन्य उपहार भेंटकर पुरस्कृत किया। मौके पर जमशेदपुर टेल्को की पूर्वाशा राय और कोलकाता के हारून रशीद को पहले और दूसरे स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 31 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। ईशान कि सफलता से उनके परिजनों के साथ पूरे क्षेत्र में ख़ुशी व उत्साह का माहौल है। बुधवार को घाटशिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मो परवेज, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महासचिव रुपेश दूबे, वरीय पत्रकार राजेश सिंह, राजेश चौबे, राजेंद्र यादव और अनिल अग्रवाल ने ईशान छेत्री को बूके व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। ईशान छेत्री के पिता ईश्वर छेत्री घाटशिला के वरीय पत्रकार है। ईशान की सफलता पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने ख़ुशी जाहिर किया है। मालूम हो कि ईशान छेत्री झारखंड आइडल के विजेता रह चुके है।










