घाटशिला।रासा द्वारा आयोजित दो दिवसीय थर्ड ईयर फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन रविवार को हुआ।

मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मैदान में रविवार कि शाम खेले गए फाइनल मैच में एवाईसी पावड़ा ने मुर्मू ब्रदर्स मुड़ाकाटी को टाईब्रेकर में हराकर ख़िताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम एवाईसी पावड़ा को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने 60 हजार रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। उप-विजेता टीम मुर्मू ब्रदर्स मुड़ाकाटी को शौर्य चक्र से सम्मानित वायुसेना के एक्स वारंट ऑफिसर मो जावेद ने 40 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में थर्ड और फोर्थ पोजीशन पर रही क्रमशः जगलीन जवान एफसी मानुषमुड़िया और जेएयूजी मुटुरखाम कि टीम को भी 25-25 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। वहीं, मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार एवाईसी पावड़ा के गुरमीत मुखी को मिला जबकि मैन ऑफ़ द मैच फाइनल का पुरस्कार भी एवाईसी पावड़ा के गोपी को साइकिल के रुप में मिला। बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार मुर्मू ब्रदर्स मुड़ाकाटी के पालूराम सोरेन एवं बेस्ट गोल कीपर का पुरस्कार एवाईसी पावड़ा के गोपी को दिया गया। इससे पूर्व फाइनल के उदघाटन समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन संग अन्य अतिथियों ने ख़िताबी मुकाबला खेलने वाली दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अपनी शुभकामनाएं दी। साथ ही ग्राउंड में मौजूद छोटे बच्चों व महिलाओं से मिलकर प्रोत्साहित किया। स्व शिबू सोरेन व रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि भी अर्पित कि गई। इस मौके पर जगदीश भकत, एक्स ऑनरी कैप्टन धानो टुडू, मुखिया कल्पना सोरेन, रासा के अध्यक्ष पीतम सोरेन, सचिव कन्हाई मुर्मू, लखन हांसदा, एमचंद्र हांसदा, सुरेश बास्के, प्रवीण हांसदा, अमल मुर्मू, बुढ़ान हांसदा, श्याम हेम्ब्रम, गणेश मुर्मू, रमेश सोरेन, जितेन हेम्ब्रम, बिमल मार्डी, उत्पल पातर, गणेश पातर, राम चंद्र मुर्मू, राजेश हेम्ब्रम, लक्ष्मण हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *