ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता : तनवीर आलम

सदर प्रखंड अंतर्गत रहसपुर गांव में हाई स्कूल के समीप कांग्रेस पार्टी की ओर से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम उपस्थित रहे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और “तनवीर आलम जिंदाबाद” के नारे लगाए।

जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखने को मिली। मंच से संबोधित करते हुए तनवीर आलम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, नाली, बिजली, मंईयां सम्मान योजना, पेंशन सहित अन्य जनसमस्याओं को रखा।

तनवीर आलम ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप बेझिझक अपनी समस्याएं रखें, कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है और निश्चित रूप से समाधान होगा। उन्होंने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर पार्टी के बीएलए से संपर्क किया जा सकता है।

इसके पश्चात तनवीर आलम ने रहसपुर गांव में एक निजी स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। वहीं शुक्रवार की शाम कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की।

बैठक के दौरान एसआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को लेकर गंभीर चर्चा हुई और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मनरेगा को समाप्त करने की भाजपा की कथित साजिश पर भी चर्चा की गई, जिसे गरीब, मजदूर एवं ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ बताया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बबलू, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहिन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देवू विश्वास, जिला सचिव सलीम हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, युवा महासचिव तस्लीम आरिफ, रामविलास महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, मीरजहान विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि मोरफुल, मो. सिराजुद्दीन, नसीम आलम, लड्डू शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *