गोला में बजरंग दल ने गीता जयंती शौर्य दिवस पर निकाला भव्य शौर्य यात्रा

गोला। विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के द्वारा रविवार को गीता जयंती शौर्य दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा विध्वंस के दौरान कोठारी बंधुओ और अनेकों कारसेवकों को गोली मारी गई थी। जिसमें वे बलिदान हो गये थे। उनकी याद में शौर्य यात्रा कार्यक्रम एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित की गई।
शौर्य यात्रा एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर रजरप्पा मोड़, बीएस रोड,चौक बाजार, कालीनाथ चौक,महतो द्वार, डीवीसी चौक होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर शौर्य यात्रा का समापन हुआ। सेवा, सुरक्षा और संस्कार का प्रतीक माने जाने वाले बजरंग दल के बजरंगियों ने बड़े ही अनुशासित होकर निर्भयता, वीरता और शौर्यता के प्रतीक के साथ शौर्य यात्रा में शामिल रहे। पुरा गोला केसरिया परचमों से भगवामय हो गया और हर ओर जय श्री राम और भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। शौर्य यात्रा के दौरान भगवा ध्वज और सरना झंडा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक चंद्र बहादुर सिंह, विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, जिला मंत्री छोटू वर्मा उपस्थित हुए। अतिथियों के द्वारा श्रीराम दरबार और भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला सह संघचालक चंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोठारी बंधुओ और उनके साथ साथ अनेकों कारसेवकों के बलिदान के पश्चात आज अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गौरवपूर्ण शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। आगे उन्होंने अपने गांव ,समाज के लोगों,बहन बेटियों की रक्षा करने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान किया। नशामुक्ति के लिए हमें काम करना होगा। हमारा देश नशामुक्त होगा तभी समाज और देश समर्थवान होगा। देश के युवा बलसाली होंगे। राष्ट्र विरोधी ताकतों को देश में पनपने नहीं देना होगा। जो देश अपना इतिहास भूल जाता वह देश मानचित्र से विलुप्त हो जाता है। आगे उन्होंने कहा कि हिंदू जगेगा तभी हिन्दू बचेगा,नहीं तो हिंदू बंटेगा और हिन्दू कटेगा। उपस्थित सभी ने नशा नहीं करने का संकल्प लेते हुए शपथ लिया।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सह मंत्री भागीरथी पोद्दार, तरुण वर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर,विनय शर्मा, सरना समिति के रामगढ़ जिला अध्यक्ष शिवा मुंडा, पूर्व बजरंग दल संयोजक राजेश ठाकुर,गौतम महतो,प्रखंड मंत्री अभिषेक खत्री, सह मंत्री शिवा प्रजापति, बजरंग दल प्रखंड संयोजक रामा करमाली, सह संयोजक अनिकेत कुमार, गौरक्षा प्रमुख आशिष शर्मा,रंजित साव, प्रेम प्रजापति, गौतम मिश्रा, सन्नी देवल महतो,प्रेम चौधरी, विक्की स्वर्णकार, सिकन्दर कुमार,प्रितम रजक, कारसेवक दिपक मिश्रा,लोहा सिंह,दिपक मुंडा, जितेन्द्र साव सहित कई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *