गुरुवारी के इलाज एवं पोष्टीक आहार के लिए पीयूष गोस्वामी एवं शिक्षक अरविंद तिवारी ने किया सहयोग
जमशेदपुर : बागबेड़ा की रहने वाली गुरुवारी गागराई का परिवार को सुरक्षित करने के लिए उनके इलाज के लिए प्रतिभा पैथोलॉजी, हाता के ऑनर पियूष गोस्वामी एवं समाज सेवी सह शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी द्वारा उन्हें सहयोग राशि प्रदान की गई। वहीं प्रतिभा पैथोलॉजी के ऑनर पियूष गोस्वामी ने कहा की प्रतिमाह गुरुवारी एवं उनके परिवार को लगातार 6 माह तक सहयोग राशि भेजते रहेंगे ताकि पूरी तरीके से अपनी बीमारी को ठीक कर गुरुबारी समाज में आगे बढ़ सके, वहीं दवा के साथ पौष्टिक आहार मिल सके एवं गुरुवारी अपने एक वर्षीय बेटे जो नीमनिया से ग्रसित तथा 5 वर्षीय दिव्यांग बेटे का समुचित इलाज कर अपने पैरों में खड़ा हो सके जिससे गुरुवारी जो टीवी बीमारी से ग्रसित है। वह पोष्टीक आहार एवं दबा के माध्यम से ठीक हो सके एवं अपने परिवार की गाड़ी को आगे बढ़ा सके इस बहुमूल्य योगदान में समाजसेवी रवि जायसवाल एवं नीतू दुबे का भी सराहनीय योगदान रहा जिन्होंने दो माह का अनाज पीड़ित परिवार को मुहैया कराया गया।










