गुमटीनुमा दुकान ताला तोड़ चोरों ने 25 हजार का सामान ले भागे। थाना में चोरी का मामला दर्ज

बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास मनोज साहू के गुमटी नुमा दुकान में अज्ञात चोरों ने बीते रात्रि ताला तोड़कर चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। दूकान संचालक मनोज साहू ने बताया कि आए दिन की तरह देर शाम को दुकान बंद करके घर चला गया. सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान से बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक और साबुन, सर्फ ,चार्जर, हेडफोन आदि नहीं थे .आस पास पूछा तो किसी ने कोई जानकारी नहीं दिया. जिसका किसी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया.चोरी हुवे सामान का कीमत लगभग 25 हजार रुपए बताया है.जिसका लिखित शिकायत पीड़ित ने स्थानीय थाना बालूमाथ में की है.जिस आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *