गालूडीह थाना क्षेत्र के खडिया कॉलोनी के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर हत्या ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक थे तारा पदो महतो
गालूडीह : थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी के समीप सोमवार की देर शाम एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई।युवक की पहचान पुतरु गांव निवासी
तारापोदो महतो के रूप में की गई है।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मुसाबनी डीएसपी संजीव भगत ,गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए । पुलिस के द्बारा घटना स्थल पर इस हत्याकांड को लेकर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस के द्बारा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल जा रहा है।इधर घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर से लाश उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस समझाने के प्रयास में लगे है पर ग्रामीणों ने कहा कि एक युवक की हत्या की घटना के बाद भी हत्या के आरोपी को पकड़ नहीं जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मृतक युवक को शव को लेकर दुकान में ही विरोध प्रदर्शन पर जुटे हुए थे। ग्रामीण को कहना है कि देर शाम इस प्रकार की घटना से पुलिसिया करवाई पर प्रश्न चिन्ह उठा रहा है। पुलिस द्वारा साधारण हेलमेट की जांच में सैकड़ो रुपया वसूले जा रहे हैं बावजूद इसके इस तरह के हत्याकांड को अंजाम देने के बाद भी पुलिस द्वारा अपराधी को नहीं पकड़ा जा रहा है ।इसको लेकर ही ग्रामीणों ने विरोध जताया है । ग्रामीण कहना कि जब तक हत्या के आरोपी को नहीं पकड़ा जाता शव को घटना स्थल से उठने नहीं दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार उल्दा पंचायत के उप मुखिया आशा रानी महतो के मृतक तारा महतो उनके पति है इसके साथ ही उनके पति है। तारा पदो महतो पूर्व में जमीन विवाद को लेकर जितेंद्र कुमार दुबे के के साथ विवाद चल रहा था। उक्त मामले में जितेंद्र कुमार दुबे सहित उनके सहयोगी को जेल की हवा खानी पड़ी थी। उसके बाद भाजपा नेता हरधन सिंह से भी शादी के पार्टी में विवाद के बाद भाजपा नेता को जेल जाना पड़ा था। दोनों घटना को भी इस हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दूसरी ओर जम्मू के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुन्नू ने कहा की हत्या के आरोपी को अगर पुलिस नहीं पकड़ती है तो 24 घंटा के अंदर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्रवाई पर उतर जाएगी और किसी भी हाल में शव को उठाने नहीं देगी।










