गाँव गाँव में विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हेमंत सरकार की प्रतिबद्धता— विधायक संजीव सरदार

पोटका विधायक संजीव सरदार ने 46.70 लाख की लागत से 9 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक निधि से स्वीकृत कुल 46 लाख 70 हजार रुपये की लागत से नौ विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। गाँवों की संरचनात्मक जरूरतों को देखते हुए पंचायतों में पथ निर्माण, स्नानघाट एवं सिंचाई नाला निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की नींव रखी गई।
हेमंत सरकार की मंशा— गाँव गाँव का हो सर्वांगीण विकास : संजीव सरदार
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि योजनाओं का चयन ग्रामीणों की सहमति और उनकी वास्तविक जरूरत को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि “मेरी प्राथमिकता यही रहती है कि ऐसी योजनाएँ चुनी जाएँ जिनका सीधा लाभ पूरे गांव को मिले। झारखंड सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी सरकार की मंशा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सिंचाई, पेयजल और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार से विकास की रफ्तार और तेज होगी।
ग्रामीण सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हों, अधिक से अधिक लाभ उठाएँ — विधायक
विधायक ने अपने संबोधन में ग्रामीणों से अपील की कि 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रखंड और अंचल के अधिकारी पंचायत स्तर पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को तत्काल सुविधाएँ उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा—
“राज्य सरकार चाहती है कि एक भी पात्र परिवार वंचित न रहे। आप सभी इस कार्यक्रम में भाग लेकर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।”
शिलान्यास के मौके पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झामुमो नेता सुनील महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
इन 9 योजनाओं का हुआ शिलान्यास (सभी विवरण शामिल):
1.रासुनचोपा पंचायत – गालूसिंगी झाड़ी बांध से जोजोगोंडा तक नाली निर्माण
2.हेंसड़ा पंचायत – कुलडीहा गाँव से जाहेर थान तक पथ निर्माण
3.चाकड़ी पंचायत – चाकड़ी मोड़िया टोला से सूरज सरदार के घर तक पथ निर्माण
4.टांगराइन पंचायत – कैरासाईं में किसानों के लिए सिंचाई नाली निर्माण
5.कोवाली पंचायत – कूटसूरी में सिंचाई नाली निर्माण
6.जानमडीह पंचायत – बुकामडीह में पथ निर्माण
7.नारदा पंचायत – ढेंगाम, कुंदरुघूटु टोला में पथ निर्माण
8.हरिणा पंचायत – भालूबासा में पीसीसी पथ निर्माण
9.जामदा पंचायत – रुगड़ीसाई में स्नान घाट निर्माण कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *