गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं -लवली गुप्ता

पांकी / पलामू | पांकी अंबेडकर चौक पर शुक्रवार को सैकड़ो लोगों के बीच भाजपा नेत्री सह पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ लवली गुप्ता ने कंबल वितरण किया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे इस दौरान श्रीमती गुप्ता ने कहा कि मानव कल्याण से बड़ा कोई धर्म नहीं है जरूरतमंदों की मदद करना ही मानवता की परिभाषा है। ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों का वंचित समाज के हर तबके की मदद करना समाज के सभी समर्थ लोगों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हर साल ठंड के मौसम में कंबल वितरण करती हूं। गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं होता। जब हमारे हाथ किसी की मदद के लिए उठते हैं तो उसका सुखद अनुभव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *