खेत में रखी धान की फसल में लगी आग, हजारों का नुकसान
थाना क्षेत्र के दो अलग ग्राम स्थित खेत पर रखी गई धान फसल की दो टीले (चाकी) को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा जला कर नष्ट कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत दोनों फसल के मालिकों ने पाकुड़िया थाना प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है। घटना के बाबत शहरपुर गांव निवासी किसान गणेश हांसदा ने बताया कि शहरपुर मौजा स्थित निजी खेत पर उनके द्वारा एक बीघा खेत का धान फसल काट कर एक जगह चाकी बना कर रखा गया था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार की देर रात को जला कर नष्ट कर दिया। इस घटना से उनका सारा मेहनत में पानी फिर गया है। वहीं पाकुड़िया ग्राम के किसान रामेश्वर रजक ने बताया कि उनके मोँगलाबांध मौजा स्थित निजी खेत पर पांच बीघा धान का फसल काट कर खेत पर चाकी बना कर रखा गया था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार देर रात को आग लगाकर नष्ट कर दिया है। दोनों ने घटना का उद्भेदन करते हुए मुआवजा की मांग प्रशासन से की है।










