खुड़ुकडांगा में एक दिवसीय स्पोर्ट्स प्रोग्राम का हुआ आयोजन

प्रखंड क्षेत्र के जयनगरा पंचायत के जियोन झरना मसीही क्लब, खुड़ुकडांगा द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्पोर्ट्स प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख और प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार ढोल-मांदर बजाकर भव्य स्वागत किया गया। स्पोर्ट्स प्रोग्राम में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के हाथों विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।मौके पर टाइगर शेख, लक्ष्मण मरांडी, साहेबराम मुर्मू, कालिदास किस्कु, संतोष मुर्मू, कालेश्वर सोरेन, जोनातन सोरेन, पीटर टुडू, सुशीला टुडू सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता, क्लब अध्यक्ष नाथानियल सोरेन, सचिव साऊल हेम्ब्रम एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *