खलारी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन, 604 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
खलारी। खलारी प्रखंड परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा एवं विशिष्ट अतिथि खलारी बीडीओ सह सीओ प्रणव अम्बष्ट, खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, बुढ़मू सीएचसी प्रभारी डॉ. तारिक अनवर, खलारी पीएचसी चिकित्सक डॉ.इरशाद सहित पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही स्वास्थ्य मेला में सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र प्रसाद एवं जिला डेटा प्रबंधक संजय तिवारी भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से किया गया। इसके बाद प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा सहित अन्य अतिथियों ने सयुंक्त रूप से फीता काट कर स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया। वहीं स्वास्थ्य मेला में विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें पुरूष ओपीडी स्टॉल में डॉ़. इरशाद, डॉ. संतोष, महिला ओपीडी में डॉ.पल्लवी, डॉ. पूजा कमारी एवं डॉ. ईशानी सिंह ने मेला में आए लोगों के स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया। इसके अलावा दंत चिकित्सक जांच स्टॉल में डॉ. स्वाति मुर्मू, डॉ. डीपी सिंह आयुष चिकित्सा होमियोपैथी एवं यूनानी चिकित्सा स्टॉल में डॉ. माधुरी बाड़ा एवं डॉ. वर्षा शालिनी तिर्की ने लोगों की जांच की। वहीं मेला में नेत्र जांच, शुगर बीपी खुन जांच, मातृत्व स्वास्थ्य, नशा मुक्ति जागरूकता, टीबी जांच जागरूकता, मलेरिया जांच, कुष्ट रोग जांच, टीकाकरण की जानकारी, मानसिक रोग परामर्श, योगा परामर्श, आयुष चिकित्सा, संतुलित पोषण से देने सहित अन्य स्टॉल लगाए गए थे। स्वास्थ्य मेला में कुल 604 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराया। साथ ही लोगों को उचित परामर्श देकर उनके बीच निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। मौके पर बुढ़मू एवं खलारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. तारिक अनवर ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप एवं शुगर जांच, मातृ-शिशु, महिला रोग जांच करने सहित स्वास्थ्य कार्ड भी बनाया जा रहा है। वहीं प्रमुख सोनी तिग्गा ने कहा कि स्वाथ्य मेला से क्षेत्र लोगों विशेष तौर ग्रामीण इलाकों से आने वाले ग्रामीणों के लिए लाभदायक होगा। बीडीओ सह सीओ प्रणव अम्बष्ट ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्वास्थ्य मेंले में ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंच रही हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग स्वास्थ्य मेला लगे विभिन्न स्टॉलों में जाकर स्वास्थ्य परामर्श का लाभ उठा रहे है। इस अवसर पर उपप्रमुख सुमन देवी, मुखिया पुतूल देवी, मलका मुंडा, पंसस किरण तिर्की, कृष्णा रजक, विधायक प्रतिनिधि मोनु रजक, इंदिरा देवी, साबीर अंसारी, अनिल कुमार पासवान, एतवरा महतो, सीएचओ बिन्दु कुमारी, सृष्टी रानी, आमिर सोहेल, एएनएम ममता कुमारी, सुबाला कुमारी, किरण तिर्की, माधुरी बाड़ा, सुनिता कुजूर, नम्रता तिग्गा, सरोन विश्वास, एमपीडब्लु सुमित कुमार, राजीव रंजन, मनोज भगत, सुरेन्द्र उरावं, लैब टेकनिशियन परवेज आलम, शेखर कुमार, बीटीटी जयवीर यादव, आश्रम मुंडा, सहिया श्यामकला देवी, भगवती देवी के अलावा स्वास्थ्य विभाग कर्मी राहुल रंजन, विजय कुमार, मिथलेश कुमार मंडल, हीरालाल रजवार, रेहाना परवीन, राजीव रंजन पाठक सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजुद थे।
स्वास्थ्य मेला में कंबल का हुआ वितरण
स्वास्थ्य मेला में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मौजुद प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा, खलारी बीडीओ सह सीओ प्रणव अम्बष्ट, खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, बुढ़मू सीएचसी प्रभारी डॉ. तारिक अनवर, खलारी पीएचसी चिकित्सक डॉ.इरशाद सहित पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।










