खलारी प्रखंड के चूरी दक्षिणी एवं चूरी पश्चिमी में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
खलारी। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष पर सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत बुधवार को खलारी प्रखंड के चूरी दक्षिणी एवं चूरी पश्चिमी में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन चुरी दक्षिणी पंचायत में मुखिया मलका मुंडा, चुरी पश्चिमी पंचायत में मुखिया शांति देवी के साथ झामुमो खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो एवं उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉलों में सरकार की योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगो को दी गयी एवं लोगों द्वारा समस्याओं के समाधान कराने को लेकर आवेदन दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की ओर से कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें जाति प्रमाण पत्र-55, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र-62, आय प्रमाण पत्र-65, जन्म प्रमाण पत्र-43, नया राशन कार्ड-141, मृत्यु प्रमाण पत्र-08, वृद्धा पेंशन-33, विकलांग पेंशन-01, विधवा पेंशन-01 सहित अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए 97 अवोदन प्राप्त हुए। शिविर में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोपाल राम दास, प्रखंड समन्वयक असित कुमार, कनीय अभियंता रविरंजन कुमार, रमेश कुमार गुप्ता पंचायत सचिव स्वाति कुमारी, सीडीपीओ सुपरवाइजर संध्या कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका रूपा देवी, पुष्पा देवी, प्रफुलित लकड़ा, अंजू देवी के अलावा झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष कलाम रिजवी, महेंद्र चौहान, सरफराज खान, मुबारक अंसारी, रंथु उरांव, जैनुल खान, सुरेंद्र चौहान, हैदर खान, अख्तर खान, अजमुल अंसारी, मो नसीम अंसारी, पवन उरांव, कुन्दन कुमार, रेहान कुमार, अमर भोगता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो 0 चूरी दक्षिणी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुक को साड़ी वितरित करते मुखिया मलका मुंडा सहित अन्य।










