खलारी झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने की केंद्रीय महासचिव से मुलाकात
ख़लारी।झामुमो खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्याम जी महतो के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा खलारी प्रखंड से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं से महासचिव जी को अवगत कराया गया।मुलाकात के क्रम में महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि हेमंत सरकार द्वारा पारित पेसा कानून की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेसा कानून आदिवासी एवं ग्राम स्वशासन को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कानून है, जिसकी जानकारी आम जनता तक पहुँचाना आवश्यक है।केंद्रीय महासचिव ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को पेसा कानून के अधिकारों और लाभों के प्रति जागरूक करें, ताकि इसका वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्याम जी महतो, सहसचिव मो नसीम अंसारी, पवन उरांव ,सरफराज खान, हैदर खान ,डॉ राजकुमार ,सतीश कुमार, अजमुल अंसारी, अख्तर खान, सुरेन्द्र चौहान ,निहाल करमाली सहित अन्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।










