खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नामकुम। प्रखंड के सरवल रिंग रोड से बारुडीह तक जाने वाली सड़क की स्थिति बेहतर खराब होने से हो रही समस्याओं को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिधियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ग्रामप्रधान एवं हहाप मुखिया नन्हे कच्छप ने किया। ग्रामीणों का कहना था कि यहां पूर्व में सड़क की मरम्मती कार्य का निर्माण कराया गया था। उसके बाद से सड़क बदतर खराब हो गया। सड़क खराब होने से आमलोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से लगभग सैकड़ों वाहन का परिचालन होता है। लेकिन संबंधित विभाग के पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण यह स्थिति उत्पन्न है। वहीं, लोगों ने जल्द से जल्द संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। मौके पर सुरेश कुमार, सोमरा महतो, संजय महतो, बचन महतो, अरुण महतो, अनुज महतो, मनशा महतो, रोहित महतो, बिरसा महतो, रोनक महतो, बिरसा स्वासी, सुखनानाथ मुंडा, मुन्ना महतो, गणेश मुंडा आदि शामिल थे।










