क्रिसमस मिलन समारोह में सांसद व विधायक ने की शिरकत
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गय। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, दुमका सांसद नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जोयेस बेसरा, झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत युवक और युवतियों ने पारंपरिक नृत्य से किया। इस मौके पर फादर के द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजित समारोह में बच्चों ने आकर्षक नृत्य कर अतिथियों का मन मोह लिया। मौके पर सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस आपसी प्रेम और एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। विधायक ने अभिभावकों से समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं विधायक ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका सहयोग और स्नेह हमेशा याद रहेगा। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चें शामिल हुए।










