क्रिकेट में सतबरवा की टीम ने जमाया कब्जा फाइनल मुकाबले में मनिका को 5 विकेट से दी शिकस्त, अतिथियों ने किया मैच का उद्घाटन

मनिका लातेहार मनिका ।हाई स्कूल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया, जिसमें सतबरवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मनिका की टीम को 5 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।
मैच से पूर्व कांग्रेस प्रदेश कॉर्डिनेटर सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र बिजय बहादुर सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित बरुवा, बरवाडीह विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह समेत अन्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों ने प्रतीकात्मक बल्लेबाजी कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मनिका की टीम ने निर्धारित ओवरों में सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, लेकिन सतबरवा की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। जीत के बाद सतबरवा टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजकों एवं स्थानीय खेल प्रेमियों की महत्वपूर्ण भूमिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *