कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का आगाज 23 दिसंबर को।

घाटशिला महाविद्यालय घाटशिला आगामी 23 और 24 दिसंबर 2025 को आई सी सी के परेड ग्राउंड में दो दिवसीय कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 23 दिसंबर को प्रातः 9 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में आई सी सी के कार्यपालक निदेशक को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 24 दिसंबर को संध्या 3.30 बजे होगा। पुरस्कार वितरण समारोह में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को प्रधान आमंत्रित के रूप में शामिल होने का आग्रह किया गया हैं। विशिष्ट आमंत्रित के रूप में घाटशिला के जनप्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी, कोल्हान विश्वविद्यालय के अधिकारीगण और आई सी सी के अधिकारीगण शिरकत करेंगे।
इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड के 15 इवेंट्स आयोजित होंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित बेहतरीन खिलाड़ी बंगलौर में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के लगभग 20 महाविद्यालय के खिलाड़ी शामिल होंगे। विदित हो कि पिछले 4 वर्षों से लगातार घाटशिला महाविद्यालय कोल्हान विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसमें आई सी सी का भरपूर सहयोग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *