कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष) 2025 का चैंपियन बना घाटशिला महाविद्यालय, घाटशिला।

आज घाटशिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का समापन हो गया।
पुरुष वर्ग का एवं महिला वर्ग का चैंपियनशिप घाटशिला महाविद्यालय के तुम ने जीता।
उप विजेता महिला एवं पुरुष वर्ग में टाटा कॉलेज चाईबासा बना।
तृतीय स्थान पर महिला वर्ग में जी सी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा एवं पुरुष वर्ग में जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज रहा। महिला वर्ग में बेस्ट रेडर का खिताब टाटा कॉलेज चाईबासा के शिनी बानरा को, बेस्ट डिफेंडर जी जैन कॉलेज चाईबासा की सबिता जेराई को, एवं ऑल राउंडर का खिताब घाटशिला महाविद्यालय के प्रियंका कुमारी को दिया गया। वहीं पुरुष वर्ग में बेस्ट रेडर टाटा कॉलेज चाईबासा के अशोक शिरका, बेस्ट डिफेंडर घाटशिला महाविद्यालय के उद्धव गोराई एवं ऑल राउंडर का खिताब घाटशिला महाविद्यालय के खिलाड़ी सुमन महतो को दिया गया। प्रतियोगिता को संचालन कराने में पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के विक्रमेश कुमार, प्रमोद कुमार और विजय कुमार सिंह में सक्रिय भूमिका निभाई। विशिष्ट आमंत्रित के रूप जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, के यू के वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, ए बी एम कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश कुमार, बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहरा, आई सी सी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बी एन सिंहदेव, सामाजिक कार्यकर्ता नवल सिंह, प्रताप कुमार अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अवधेश कुमार उपस्थित रहे ।
प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने सभी आमंत्रितों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पौधा देकर स्वागत और सम्मान किया। प्राचार्य ने आने समापन संबोधन में सभी आमंत्रितों को, संचालन समिति के सदस्यों को सभी खिलाड़ियों को और घाटशिला महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित किया।
पुख्य आमंत्रित और विशिष्ट आमंत्रितों ने सभी विजेताओं को मेडल , प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देखकर पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ संदीप चंद्रा, डॉ एस पी सिंह, डॉ महेश्वर प्रमाणिक, प्रो सोमा सिंह, मल्लिका शर्मा, सपना आस, प्रबल मंजरी पात्रा, अर्जुन भुइयां और एन सी सी कैडेट्स ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर डॉ दिलचंद राम, प्रो इंदल पासवान, डॉ कुमार विशाल, डॉ मो0 सज्जाद, प्रो पूंजीशा बेदिया, प्रो राम विनय कुमार श्याम, सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *