कोडरमा में मोबाइल विवाद के बाद युवती ने लगाई फांसी, बीए की छात्रा की मौत

कोडरमा
परिजनों से मोबाइल को लेकर हुए विवाद से नाराज यूवति ने कमरे में पंरवे के लगे कुंडी में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना तिलैया थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ले के बताई गई है। यूवती की पहचान 20 वर्षीय हसीना खातून पिता मोहम्मद मुस्तफा के रूप में की गई। घटना के वक्त यूवती घर पर अकेली थी। देर शाम जब यूवती की मां घर लौटी तो बेटी को आवाज लगाने के बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो आशंका को भापते हुए अंदर गई तो अंदर का दृश्य देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज से आसपास के घरों के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पिता के घर पहुंचने के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद घटना की सूचना तिलैया पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में कर मामले की तहकीकात में जुट गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। जांच अधिकारी महादेव पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी अनुसार मृतिका बीए सेमेस्टर एक की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक मृतिका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। जबकि दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि पिता वॉशरमैन का काम करता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *