कृषि जमीन पर सड़क निर्माण के लिए जमीन नहीं देंगे किसान

राहे। प्रखंड के मांझीडीह, कुबाडीह, पुरनानगर महेशपुर, खाटंगा,डोमनडीह के प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री को कृषि जमीन को सड़क निर्माण के लिए नहीं देने को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सुफल महतो ने कहा कृषि जमीन पर सड़क निर्माण से प्रभावित किसानों ने झारखंड के मुख्यमंत्री ओर उपायुक्त रांची को ज्ञापन सौंपकर अपना दुख – दर्द पेश कर दिया है। बावजूद जबरन जमीन अधिग्रहण कर सड़क निर्माण हुआ तो किसान तीखा विरोध के लिए बाध्य होगे। जमीन अधिग्रहण की जरूरी शर्त 80 प्रतिशत किसानों की सहमति, बाजार भाव से 4 गुणा मुआवजा,या जमीन के बदले जमीन का घोर उलंघन किया जा रहा है। बुंडू – बंता चौड़ीकरण के नाम पर नोटिस जारी किया गया है। उक्त गांवों के किसानों से कृषि जमीन को नये सड़क निर्माण के लिए लेने पर प्रशासन आमादा है ,जिससे किसानों में आक्रोश व भय पैदा हो गया है।कृषि जमीन अधिग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट क‌ई बार सरकार को फटकार लगा चुकीं हैं । किसान अब उग्र आंदोलन के लिए बाध्य है।मौके पर महेशपुर ग्राम प्रधान अक्षय महतो ,नारायण महतो, गोबिंद महतो, पशुपति महतो, शरत कुमार महतो,कुशल महतो,डिबाजन महतो,शंभुनाथ महतो, विशेश्वर महतो,हरि महतो, जनार्दन महतो,मुकेश कुमार महतो, प्रेम नाथ महतो, सर्वेश्वर महतो,उमेश महतो, रूपचन्द्र महतो, चक्र धर महतो , रोहित महतो, प्रदीप कुमार महतो, हीरालाल महतो, बिंदेश्वर महतो,चमन महतो, भगीरथ महतो, विशेश्वर महतो,अमर महतो, निरंजन अहिर ,गोपेश्वर महतो ,धनेश अहिर, कलेवर महतो, जीवन गोझू, राजेन्द्र गोझू,रितेश महतो, जवाहर लाल महतो, दयानंद महतो, राजकुमार महतो, भगीरथ महतो, दिनबंधु महतो, मुकेश महतो, परमेश्वर महतो, कृष्ण महतो, पशुपति महतो, लक्ष्मण महतो आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *