कुरसे पंचायत में पीसीसी सड़क का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया उद्घाटन

भुरकुंडा।जल संसाधन विभाग के डीएमएफटी मद अंतर्गत पतरातू प्रखंड के कुरसे पंचायत में देवरिया मोड़ से कुरसे करमाटांड तक निर्मित पीसीसी सड़क का रविवार को विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि यह सड़क ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पक्की सड़क के निर्माण से जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता, समय की बचत और बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, भाजपा भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनु सौर्य, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली, योगेश दांगी, राजेंद्र मुंडा, मंडल प्रतिनिधि आशीष शर्मा, अनिल सोनी, कृष्ण कुमार, रवि, देवेंद्र सिंह, डीएन त्रिपाठी, महिलाल बेदिया, विश्वनाथ मुंडा, अर्जुन तुरी, नारायण करमाली, हिमांशु त्रिपाठी, गणेश बेदिया, कमलेश बेदिया, संतोष बेदिया, राणा प्रताप सिंह, राजकुमार शाह, सुधीर साहू, संतोष यादव, विजेंद्र यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *