कुम्भकार प्रगतिशील समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

घाटशिला प्रखंड के माटीकला भवन में कुम्भकार प्रगतिशील समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए ।

इस दौरान कुम्हार समाज की समस्याओं, परंपरागत माटीकला, स्वरोजगार और उनके समग्र विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। समाज के उत्थान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इस मौक़े पर जगदीश भकत ने apne सहयोगियों के साथ मिलकर कुम्भकार समाज की मांगो को विधायक के समक्ष रखा और राज्य सरकार से सहयोग करने का आग्रह किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *