कुजू में आवारा पागल कुत्ते के आतंक से त्रस्त हैं ग्रामीण, पांच जख्मी

कुजू। क्षेत्र में आवारा पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीण काफी भयभीत और त्रस्त हैं। एक आवारा पागल कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिससे लोगों में कुत्ते को लेकर खौफ पैदा हो गई है। घटना में कुजू कोलियरी न्यू कालोनी निवासी बबलू मोदी को सुबह टहलने के दौरान कुत्ते ने पीछे से काट लिया। वहीं, न्यू कालोनी निवासी सीसीएल कर्मी सीतू मंडल की पुत्री काजल कुमारी को कुत्ते ने पैर और हाथ में काटकर घायल कर दिया। जबकि न्यू कालोनी स्थित पप्पू ज्वेलर्स के समीप कन्हैया उरांव के 12 वर्षीय पुत्र प्रहलाद उरांव को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। साथ ही, कुत्ते द्वारा एक महिला व एक अन्य व्यक्ति को भी काटकर घायल किए जाने की सूचना है। कुत्ते के काटने से घायल लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल टूटी झरना ले जाया गया। जहां इंजेक्शन नहीं मिलने पर मरीज को बाहर से इंजेक्शन खरीद कर लाना पड़ा। साथ ही, मरीजों की ड्रेसिंग के बाद रेफरल अस्पताल टूटी झरना द्वारा सादे कागज में पर्ची बनाकर रामगढ़ सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया। जिससे मरीजों में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *