कुजू गुरुद्वारा में धूमधाम से मना प्रकाशोत्सव

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव बुधवार को गुरुद्वारा, कुजू में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दोपहर और रात्रि बेला में अटूट लंगर का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न समुदाय के लोग शामिल होकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व, पिछले दो दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का समापन किया गया। तत्पश्चात साध संगतों द्वारा कीर्तन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा के बाबा दिनेश सिंह द्वारा खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवनी का उल्लेख करते हुए उनके उपदेशों को अपने जीवन में ढालने की बात कही। वहीं, प्रकाशोत्सव को लेकर पूरे गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक विद्युत साज सज्जा कर सजाया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रधान अरविंदर सिंह बग्गा, पूर्व प्रधान सुखविंद्र सिंह गिल उर्फ पाले सरदार, गुरदीप सिंह गुंडे, बागी सिंह, मंजीत सिंह शम्मी, रिक्की सिंह, सन्नी देओल, चरणजीत सिंह, बलजीत सिंह, सुमित सिंह, छोटू सिंह, संदीप सिंह, बलवीर सिंह, राजवीर सिंह, अमरजीत सिंह, मंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, रिंकल सिंह, अरबिंदर सिंह, रविंदर सिंह, राजू सिंह, हरप्रीत सिंह आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *