कुंए में डूबने से युवक की हुई मौत,पसरा मातम
साहेबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया स्थित कुंआ में डूबने से बुधवार को छोटू रविदास नामक युवक की मौत हो गई।घटना के मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कुएं से निकाला गया। जांच प्रक्रिया उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया।जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया। उधर घटना को लेकर पुलिस को दिए गए अपने बयान में मृतक युवक के बड़े भाई शालू रविदास ने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त था।इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।एवं मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।










