किसानों के हित को देखते हुए धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया है:ममता देवी
बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड प्रमुख ममता देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए ममता देवी ने कहा कि प्रखंड के किसानों के हित को देखते हुए आज धान क्रय का उद्घाटन किया गया है। आप धान क्रय में आकर नियमसंगत धान बेचे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता ने कहा कि किसानों को धान बेचने के बाद 48 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आ जाएगा। इस मौके पर लैम्पस अध्यक्ष विनोद गंझू, सचिव अशोक पासवान, उप मुखिया अमित कुमार, विजय यादव दीपक यादव, श्याम सुंदर यादव, मनोज यादव, रामकुमार गुप्ता के अलावा कई किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। उधर किसानों ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में धान क्रय केंद्र खुलने से हम किसानों को धान बेचने में सुविधा मिलेगी।










