किड्सज़ोन विद्यालय हैदर नगर में धूमधाम से मनाया गया 10वां वार्षिक उत्सव समारोह
हैदर नगर स्थित किड्सज़ोन विद्यालय परिसर में विद्यालय का 10वां वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन देखकर सभी ने विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुसैनाबाद विधयाक पुत्र रवि यादव और पलामू जिला पूर्व अध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने फीता काट कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक कामरान खान ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्टाफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किड्सज़ोन विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।उन्होंने कहा की विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि अध्यनरत बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक , सांस्कारिक ज्ञान व राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत किया जाए।समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।










