कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में आउटसोर्सिंग एजेंसी की मनमानी

 

जादूगोड़ा के कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में 262 मजदूर बेरोजगार होने से मायूसी एवं नाराजगी हे।
वर्तमान में कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में लगभग 1000 जवान ट्रेनिंग कर रहे हैं l ट्रेनिंग सेंटर खुलने के समय ही आसपास के मजदूरों को रोजगार देने का वादा किया गया था लेकिन अब मजदूर बेरोजगार हैं l मजदूरों का कहना है कि पहले के आउटसोर्सिंग कंपनी ऑक्सफोर्ड सिक्योरिटी सर्विस के द्वारा लगभग 12 दिनों का भुगतान अभी तक मजदूरों को नहीं किया गया है।
अभी हाल में ही 10 दिन काम करवाया गया आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा l लेकिन उन लोगों ने भी 10 दिन का भुगतान मजदूरों को नहीं दिया जिससे मजदूर काफी परेशान है और काम से भी बैठा दिया गया है ।
पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के द्वारा मजदूरों का आश्वासन दिया गया था कि उन्हें सीटीसी में काम पर रखवाया जाएगा कोई भी मजदूर बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा।
लेकिन उनके निधन होने से मजदूरों को निराशा हो गई थी उनके पुत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए विधायक घाटशिला से सोमेश सोरेन चुनाव जीत चुके हैं अब मजदूरों उम्मीद है कि मजदूरों को न्याय मिलेगा और वह अपने पिताजी स्व रामदास सोरेन के अधूरे सपने को पूरा करते हुए आसपास के क्षेत्र के 262 मजदूरों को सीटीसी में काम दिलवाएंगे।
सीटीसी में हाल में तीन आउटसोर्सिंग कंपनी को टेंडर दिया गया था जिसमें बुल फाइटर को 80 मजदूर रखने का टेंडर मिला कमांडो सिक्योरिटी सर्विस के 130 और एक्स सिक्योरिटी सर्विस को 36 मजदूर काम में रखने का टेंडर दिया गया था इन तीनों के द्वारा केवल 10 दिन काम करवाया गया और काम बंद करवा दिया गया जिसका भुगतान मजदूरों को नहीं किया गया।
मजदूर बेरोजगार होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है इसका असर आसपास के 5000 लोगों को पड रहा है दुकानदार भी काफी परेशान है कई मजदूर लोन चुकता नहीं कर पा रहे हैं।
बच्चों की पढ़ाई छूट गई है एवं बीमार लोग इलाज नहीं कर पा रहे हैं कई लोग गाड़ी का लोन नहीं दे रहे हैं।
माटी गौड़ा पंचायत के मुखिया बॉबी मार्डी के द्वारा भी सिटीसी से में काम दिए जाने को लेकर एसपी से मांग की गई थी और स्थानीय को काम में रखने की बात कही थी।।
कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में माटी गौड़ा पंचायत ,मुर्गा गुड्डू पंचायत, दक्षिणी इच डा पंचायत उतरी इच डा पंचायत से कई महिला पुरुष काम करते थे जो अब बेरोजगार होने के कारण दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।।
सीटीसी में ट्रेनिंग में आए हुए जवानों के द्वारा निजी खर्चे पर 20 लोगों को काम पर रखा गया है जिसको लेकर भी स्थानीय बेरोजगारों में काफी नाराजगी है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्थानीय लोगों को यहां पर काम पर नहीं रखा गया तो आंदोलन किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *