कांग्रेस ने मनरेगा बचाव महासंग्राम किया शुरू

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने मनरेगा बचाव महासंग्राम की शुरुआत की है.यह देश व्यापी आंदोलन दस जनवरी से 25 फ़रवरी तक चलेगा। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर महात्मा गांधी और भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि मोदी सरकार की प्रस्तावित जी राम जी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जा रहा है कांग्रेस का आरोप है कि यह भगवान राम और गांधी जी दोनों का अपमान है। उन्होंने कहा कि इसी के लिए विरोध में कांग्रेस ने मनरेगा को बचाने और राष्ट्रपिता के सम्मान के लिए यह आंदोलन छेड़ा है। आन्दोलन के पहले दिन यह संदेश प्रेस के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही 11 जनवरी को अंबेडकर चौक पर एक दिवसीय भूख हड़ताल किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल हक, सेमिनुल इस्लाम, ग़ुलाम अहमद, बेलाल शेख मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *