कांग्रेस नेता सुरेंद्र यादव ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन

पांकी / पलामू | पांकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सुड़ी मे बाबा भीम राव अम्बेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पांकी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता सुरेंद्र यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया | इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने सुरेंद्र यादव को फूल माला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया | इस अवसर पर सुरेंद्र यादव ने अपने सम्बोधन मे कहा की क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने से सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है, ब्लीक मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है | उन्होंने कहा की क्रिकेट टूनामेंट न केवल क्षेत्र के प्रतिभावन खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता निखारने का अवसर प्रदान करेगा | ब्लीक उनमे टीम भवना अनुशाशन आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा भवना को भी सुदृढ़ करेगा | उन्होंने क्रिकेट मैच प्रतियोगिता की बधाई देते कहा की खेल से शरीर स्वस्थ रहता है | इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि लोकनाथ यादव, सुभाष यादव, अवधेश पासवान, अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव मंदीप यादव संयोजक अविनाश कुमार, विवेक यादव धीरू यादव, राजेश कुमार, मुकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *