कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस
बरवाडीह: बरवाडीह बिजली ऑफिस के समीप कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता ने की।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अनिल सिंह, सुरेश मिश्रा, शिवानंद तिवारी, अमोद कुमार श्रीवास्तव, अवधेश मेहरा, प्रेम कुमार अधूरा तथा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, त्याग और बलिदान की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी ने देश को आज़ादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अपने 141वें स्थापना दिवस पर सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया गया।मौके पर पंचायत अध्यक्ष अनन्त कुमार, सीबल राम, निरंजन सिंह, असरफी यादव, हरिहर सिंह, इश्तेयाक अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।










