करुणा करण बने प्रशाखा पदाधिकारी, मुख्यमंत्री ने सौंपी नियुक्ति पत्र

पांकी प्रखंड अंतर्गत केकरगढ़ पंचायत के द्वारिका निवासी नरेश यादव के पुत्र करुणा करण यादव ने अपनी मेहनत एवं अपनी लगन से नई कहानी लिख दी | सिमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करते हुए सिजिएल परीक्षा मे सफलता हासिल की और अब सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर चयनित हुवा है | रांची मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने करुणा करण को नियुक्ति पत्र सौंपा | करुणा के पिता नरेश यादव खेती – बारी के सहारे पूरा परिवार का भरण पोषण करते हुए अपने पुत्र के पढ़ाई मे किसी तरह की कमी नहीं आने दी | उसी मेहनत और त्याग का परिणाम है | करुणा करण ने प्रशाखा पदाधिकारी बन कर अपने परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *