कदमा शास्त्री नगर में फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति तौकीर की हत्या करने के आरोपी दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नगर अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 20 नवंबर को शास्त्री नगर में फायरिंग कर तौकीर की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मात्र 6 घंटे के अंदर एक व्यक्ति को हथियार के साथ पड़कर जेल भेज दिया गया था। घटना में सात लोगों को नामजद अपराधी बताया गया था। जिसमें 25 नवंबर को तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक सद्दाम उर्फ बिल्ली आजाद नगर का रहने वाला है और एक शुभम कुमार, जो कदमा शास्त्री नगर का ही रहने वाला है।
रियाज खान ने सात लोगों का नाम लिखकर दिया था। जिसमें यह तीसरी गिरफ्तारी है।
इन लोगों के पास से पुलिस ने मैगजीन सहित एक देशी पिस्तौल भी बरामद किया है।










