कड़ाके की ठंड को देखते हुए रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बेतर गांव में ग्रामीण असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया
चंदवा।चंदवा प्रखंड के सुदरवर्ती क्षेत्र बरवाटोली पंचायत के ग्राम बेतर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के निर्देशानुसार रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा ग्राम बेतर के हॉस्पिटल कंपाउंड में पंचायत के विभिन्न गांव से और रांची जिला के पंडरी एवं बलसोकरा ग्राम पंचायत आए हुए वृद्ध, विधवा, दिव्यांग एवं असहाय व्यक्तियों के बीच 270 कंबल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख मनीष उरांव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, रितेश कुमार तीग्गा, प्रदीप कुमार सिंह बलसोकरा पंचायत के मुखिया झामको मुंडा, बरवाटोली पंचायत के मुखिया शकुंतला देवी विधायक प्रतिनिधि राजू उरांव ग्राम प्रधान चरवा उरांव,देवप्रसाद सिंह उपस्थित रहे राजू उरांव ने कहा कि शुरू से हम सबों का यही प्रयास रहा है। कि जरूरतमंदों के बीच इस कड़ाके के ठंड में इस तरह कंबल वितरण करना कोई वरदान से काम नहीं है बेतर ओपी प्रभारी ने कहा कि इस ट्रस्ट के माध्यम से कमल वितरण किया जाना अति सराहनीय कार्य है।










