कई गांवों में कृषकों के बीच वितरण की गई बीज
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के द्वारा बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत कई गांवों में कृषकों के बीच बीज का वितरण किया गया। जिसमें सरसो , चना व गेंहू की बीज शामिल है। डांगापाड़ा में दो क्विंटल सरसो का बीज उपलब्ध कराया गया था। जहां बीटीएम मो. जुनैद व कृषक मित्र सिलवान सोरेन के द्वारा 100 कृषकों के बीच दो किलो करके निशुल्क बीज का वितरण किया गया। उधर बिंझामारा में भी 50 कृषकों के बीच सरसो का बीज वितरण किया गया। जामपुर व नयाग्राम में किसानों को चने की बीज दी गई। इसके अलावे दुलमी में कृषकों के बीच गेंहू की बीज वितरण की गई। बीटीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि कृषकों की आय वृद्धि को लेकर सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। रबी फसल को लेकर कृषकों के बीच उन्नत किस्म का बीज का वितरण की जा रही है। वही कृषकों को फसल लगाने की वैज्ञानिक विधि की भी जानकारी दी जा रही है। जिस क्षेत्र में जो फसल वर्षो से लगाया जा रहा है। उस क्षेत्र के कृषकों को बीज दी जा रही है। जिससे कि कृषक ससमय खेती कर सके।










