एसपी ने गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को किया सम्मानित, छात्र – छात्रों से किया सीधा संवाद।

साहिबगंज।साहिबगंज महाविद्यालय के विज्ञान भवन में शुक्रवार को एसपी अमित कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम में सिदो – कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में आयोजित हुए 9वें दीक्षांत समारोह में साहिबगंज महाविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्टों छात्रों को सम्मानित किया एवं छात्र एवं छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु न केवल महत्वपूर्ण सुझाव दिए बल्कि जीवन जगत से जुड़ी हुई कई पहलुओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। महाविद्यालय में संगीत शिक्षक प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने एसपी के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ .ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने भी पुष्प गुच्छ भेंट किया तथा इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ अनिल कुमार सिंह ने मोमेंटो भेंट कर परिचय कराया । कार्यक्रम के आरंभिक संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सैयद रजा इमाम रिजवी ने पुलिस पुलिस अधीक्षक का स्वागत कर साहिबगंज महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान की तदोपरांत एसपी अमित कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को कैरियर निर्माण अध्ययन की रणनीतियां तथा समय के सदुपयोग से संबंधित कई सवाल जिसका जवाब एसपी द्वारा जवाब दिया गया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर सेमी विक्टर मरांडी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार सिंह ने किया। अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में से महाविद्यालय एवं छात्र-छात्राओं के लिए समय निकालने के लिए आभार भी व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष, प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ-साथ छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *