*एसडीएम अजय कुमार रजक ने प्रखंड कार्यालय में किया औचक निरीक्षण कई विभागों में सुस्ती देख एसडीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
बरवाडीह :- बुधवार को एसडीएम अजय कुमार रजक ने बरवाडीह प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से कार्यालय परिसर में हलचल मच गई। एसडीएम ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा, आपूर्ति, पेंशन सेक्शन, आधार केंद्र सहित सभी महत्वपूर्ण शाखाओं का क्रम से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों का सत्यापन किया और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कई विभागों में कार्य की सुस्ती देखकर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही या कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने, योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने और जनता से जुड़े कार्यों को पारदर्शिता के साथ शीघ्रता से निपटाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि आम जनता को बेहतर सेवा देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। वही एसडीएम के द्वारा बस स्टैंड, बाजार समेत कई इलाकों में अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया गया।बहरहाल बाजार क्षेत्र में एक जगह भी अलाव की व्यवस्था नही गई है।जिसे लेकर व्यवसाइयों मे आक्रोश है।अब देखना होगा कि एसडीएम के निर्देश के बाद भी बाजार क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की जाएगी या फिर नही।वही आदर्शनगर मे प्रिया जेनरल स्टोर का भी निरीक्षण किया जंहा जेएसलपीएस के बीपीएम ने बताया कि समूह की दिदी के द्वारा लोन लेकर किराना का दुकान खोला गया है।और रोजगार की एक आयाम की शरुआत की गई है।बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में कुल 1200 दुकान समूह की दीदियों के द्वारा खोला गया है।वही इस दौरान
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, प्रखंड एवं अंचल के अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहे।










