एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए संजय कपूर!
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया वरिष्ठ पत्रकार संजय कपूर को संगठन का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया है। श्री कपूर हार्डन्यूज़ के एडिटर हैं और उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार अनंत नाथ का स्थान लिया है।
गिल्ड की वार्षिक आम बैठक 22 नवंबर को आयोजित हुई, जिसमें अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ।
राघवन श्रीनिवासन ( द हिंदू बिज़नेस लाइन ) को महासचिव और Thumbprint NE की एडिटर-इन-चीफ टेरेसा रहमान को कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।
इन चुनावों की घोषणा एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की चुनाव समिति ने की l इसमें सीनियर जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई और विजय नाईक मौजूद थे।
श्रीनिवासन और रहमान ने क्रमशः वरिष्ठ पत्रकार रूबेन बनर्जी और के वी प्रसाद का स्थान लिया है।










