एक बेटी, एक जनप्रतिनिधि, एक कर्मयोद्धा अनीता देवी का अद्वितीय समर्पण बन रहा है उदाहरण
बालूमाथ। कभी-कभी परिस्थितियाँ इंसान की परीक्षा लेती हैं। और वहीं कुछ लोग उस परीक्षा में निखरकर मिसाल बन जाते हैं। लातेहार जिला परिषद की उपाध्यक्ष अनीता देवी आज ऐसे ही प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रतीक बनकर उभरी हैं।लगभग 15 दिनों से उनके 89 वर्षीय पूज्य पिताजी गंभीर अवस्था में रांची के सेवा सदन अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। एक बेटी के रूप में वह दिन-रात उनके साथ अस्पताल में रहकर देखभाल कर रही हैं ।लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने जनप्रतिनिधित्व धर्म को एक पल के लिए भी कमजोर नहीं पड़ने दिया।जहाँ आम तौर पर ऐसी परिस्थिति में लोग निजी जीवन तक सिमट जाते हैं,अनीता देवी बालूमाथ और लातेहार की जनता के लिए लगातार सक्रिय हैं। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति, निर्माणाधीन भवनों की प्रगति, डिग्री कॉलेज की स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण जनहित मुद्दों को उन्होंने निरंतर उठाया है, अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा है, और हर स्तर पर जन आकांक्षाओं की आवाज बनी हैं।यह सिर्फ एक महिला का संघर्ष नहीं, यह नारी शक्ति की जीवंत परिभाषा है।उनकी इस बहुआयामी भूमिका ।एक बेटी की सेवा, एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी और एक समाजसेविका की सजगता ने उन्हें सही मायनों में आयरन लेडी बना दिया है।लातेहार की जनता उनके इस समर्पण को सलाम करती है और उनके पिताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करती है।
समर्पण और सेवा जब दिल से निकलती है, तो वह समाज को नई दिशा देती है।










