उप विकास आयुक्त ने आदिवासी बालिका कल्याण छात्रावास का किया निरीक्षण

आदिवासी बालिका कल्याण छात्रावास का निरीक्षण गुरुवार को उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया एवं नगर परिषद पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के सहायक अभियंता पीयूष शंकर, सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल शाखा के कनीय अभियंता एवं संबंधित सुपरवाइजर उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने छात्रावास में उपलब्ध शौचालय, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का समीक्षा किया। इस दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने को लेकर उप विकास आयुक्त ने नगर परिषद की टीम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में निवासरत बालिकाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त, सुदृढ़ एवं कार्यशील किया जाए। साथ ही कार्यों की नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *