उपायुक्त ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर की समीक्षा बैठक

उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी विद्यालय प्रधानाध्यापकों, छात्रों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में छात्रों की उपस्थिति, अध्ययन की प्रगति एवं परीक्षा पूर्व तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अनुपस्थित विद्यार्थियों को हर हाल में स्कूल में उपस्थित कराया जाए। विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करें और किसी भी अन्य कार्य के कारण कक्षा से अनुपस्थित न रहें। प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। प्री-बोर्ड की कॉपी जांच के बाद अनिवार्य रूप से पेपर डिस्कशन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों का पता चल सके। उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूल मॉडल प्रैक्टिस सेट का उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि छात्रों को परीक्षा पैटर्न का बेहतर अभ्यास मिल सके। जनवरी के प्रथम सप्ताह से लगातार टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे विद्यार्थियों को प्रेरित करें, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं और गुणवत्तापूर्ण तैयारी हेतु स्कूल स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *