उपायुक्त ने किया विभिन्न विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण।
साहिबगंज।उपायुक्त हेमंत सती द्वारा जिले के विभिन्न शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं कल्याण संस्थानों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में रा. अनु. ज.जा.आ. उच्च विद्यालय में प्रस्तावित 100 बेड के आवासीय छात्रावास एवं 6 अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण कार्य हेतु स्थल निरीक्षण किया गया।
इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा रा.अनु.ज.जा.आ. उच्च विद्यालय, बंदरकोल में निर्माणाधीन विद्यालय भवन का जायजा लेते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने अनु. ज. जा.आ. उच्च विद्यालय, चांदवासी में 6 अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण एवं आवासीय छात्रावास के मरम्मती कार्य कराने का निर्देश दिया। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर, तेलों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने अनु. ज.जा.आ. बालिका उच्च विद्यालय, बरहेट का भी निरीक्षण किया गया। वहीं पहाड़िया कल्याण अस्पताल, केंदुआ पतना का दौरा कर नए अस्पताल भवन निर्माण के प्रस्ताव को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया तथा संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण क्रम में उपायुक्त द्वारा वन विभाग द्वारा हाल के दिनों में रेस्क्यू किए गए भालू एवं बड़ी संख्या में पकड़े गए कछुओं का भी अवलोकन किया गया तथा वन्यजीव संरक्षण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए संजय कुमार दास एवं कार्यपालक अभियंता देवीलाल हांसदा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।










