उपायुक्त ने कालीदासपुर लैम्पस में धान अधिप्राप्ति का उद्घाटन किया

सदर प्रखंड के ब्लॉक परिसर स्थित कालीदासपुर लैम्पस में धान अधिप्राप्ति को लेकर सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद किसानों को बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने किसानों से धान किस नस्ल के लाए ग्है उसकी जानकारी लिया। लैम्प्स में मौजूद कर्मियों को निर्देश देते हुए बताया कि जीन किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है उन किसानों से धान लैम्प्स में देने के लिए संपर्क करेंगे। आज से जिले के चिन्हित सभी लैम्पसों में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू हो गया है। किसानों को प्रति क्विंटल धान की कीमत 2450 रूपया करके देना है। इस बार जिले में धान खरीदी का लक्ष्य दो लाख क्विंटल रखा गया है। इस बार धान की बेहतर खेती अपने जिले में हुई है। इसलिए दो लाख क्विंटल लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2025 में भी दो खाल क्विंटल का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 50 हजार से अधिक धान की खरीदारी की गई थी। उन्होंने मौजूद किसानों को आश्वासन दिया कि एक ही बार में धान की राशि मुहैया कराया जाएगा। जिससे किसानों को अन्य खेती करने में भी सुविधा होगी। मौके पर मौजूद जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों का पहले ही रजिस्ट्रेशन कराया गया है। 15 दिसंबर से 31 मार्च तक धान अधिप्राप्ति का समय मिला है। इस बीच किसानों से दो लाख क्विंटल धान की अधिप्राप्ति करना हमारा लक्ष्य है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले के चिन्हित सभी लैम्पसों को निर्देश दिए गए है। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सीओ अरविंद कुमार बेदिया, एमओ सुमित कुमार मिश्रा के अलावे अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *