उदल गांव में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता खेल का आयोजन
ईचागढ़:- प्रखण्ड क्षेत्र के उदल बांदु गांव में गुरुवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल खेल 16 टीमों के बीच खेला गया। जिसमें सारना एफए चांडिल ने रंगबाज एफसी ईचागढ़ को हराकर विजेता बना। वही प्रथम स्थान पर आये सारना एफए चांडिल को कमिटी की और से तीस हजार रु नगद राशि तथा द्वितीय पुरस्कार के रुप में रंगबाज एफसी ईचागढ़ को 22 हजार रु एवं तृतीय तथा चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 13 हजार रु नगद राशि दे कर सम्मानित किया गया। फुटबॉल खेल में बैतर मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सबिता महतो जी के निर्देश पर उनके भाई संजय महतो उपस्थित हुए, साथ में प्रखण्ड अध्यक्ष निताई उरांव, जिला मिडिया प्रभार पशुपति बागची, कोषाध्यक्ष स्वपन आदित्य देव, राजेश उराॅंव,गुलाब टुडु सहित कमिटी के सदस्य आदि उपस्थित थे।










