उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तोपा में अभिभावक–शिक्षक गोष्ठी
कुजू। उत्क्रमित मध्य विद्यालय तोपा में मंगलवार को विशेष अभिभावक–शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक देवेंद्र ठाकुर ने किया। गोष्ठी में मुख्य रूप मांडू जिला पार्षद दयमंती देवी, झारखंड शिक्षा परियोजना रामगढ़ के एपीओ कुमार राज, मांडू बीपीओ याहिया इस्लाम, जदयू जिलाध्यक्ष ज्योतिंद्र प्रसाद साहू, विधायक प्रतिनिधि शहाबुद्दीन रिजवी शामिल रहे। इस दौरान अतिथियों ने 18 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं, 10 शिक्षक, 5 सदस्य, 18 अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा में अभिभावकों की सहभागिता को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।










